Hindi Poem of Kabir ke dohe “Jeta Mitha bolna, teta sadh na jani , “जेता मीठा बोलणा, तेता साध न जाणि ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

जेता मीठा बोलणा, तेता साध न जाणि -कबीर

Jeta Mitha bolna, teta sadh na jani -Kabir ke dohe

 

जेता मीठा बोलणा, तेता साध न जाणि ।
पहली थाह दिखाइ करि, उंडै देसी आणि ॥1॥

भावार्थ – उनको वैसा साधु न समझो, जैसा और जितना वे मीठा बोलते हैं । पहले तो नदी की थाह बता देते हैं कि कितनी और कहाँ है, पर अन्त में वे गहरे में डुबो देते हैं ।
[सो मीठी-मीठी बातों में न आकर अपने स्वयं के विवेक से काम लिया जाये ।]

उज्ज्वल देखि न धीजिये, बग ज्यूं मांडै ध्यान ।
धौरे बैठि चपेटसी, यूं ले बूड़ै ग्यान ॥2॥

भावार्थ – ऊपर-ऊपर की उज्ज्वलता को देखकर न भूल जाओ, उस पर विश्वास न करो । उज्ज्वल पंखों वाला बगुला ध्यान लगाये बैठा है, कोई भी जीव-जन्तु पास गया, तो
उसकी चपेट से छूटने का नहीं ।[दम्भी का दिया ज्ञान भी मंझधार में डुबो देगा ।]

Read More  Hindi Poem of Makhan Lal Chaturvedi “Samay ke samarth ashav , “समय के समर्थ अश्व ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

`कबीर’ संगत साध की, कदे न निरफल होइ ।
चंदन होसी बांवना,नींब न कहसी कोइ ॥3॥

भावार्थ – कबीर कहते हैं – साधु की संगति कभी भी व्यर्थ नहीं जाती, उससे सुफल मिलता ही है । चन्दन का वृक्ष बावना अर्थात् छोटा-सा होता है, पर उसे कोई नीम नहीं
कहता, यद्यपि वह कहीं अधिक बड़ा होता है ।

`कबीर’ संगति साध की, बेगि करीजै जाइ ।
दुर्मति दूरि गंवाइसी, देसी सुमति बताइ ॥4॥

भावार्थ – साधु की संगति जल्दी ही करो, भाई, नहीं तो समय निकल जायगा । तुम्हारी दुर्बुद्धि उससे दूर हो जायगी और वह तुम्हें सुबुद्धि का रास्ता पकड़ा देगी ।

Read More  Hindi Poem of Sahir Ludhianvi “Ahle dil aur bhi he“ , “अहले-दिल और भी हैं” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

मथुरा जाउ भावै द्वारिका, भावै जाउ जगनाथ ।
साध-संगति हरि-भगति बिन, कछू न आवै हाथ ॥5॥

भावार्थ – तुम मथुरा जाओ, चाहे द्वारिका, चाहे जगन्नाथपुरी, बिना साधु-संगति और हरि-भक्ति के कुछ भी हाथ आने का नहीं ।

मेरे संगी दोइ जणा, एक वैष्णौ एक राम ।
वो है दाता मुकति का, वो सुमिरावै नाम ॥6॥

भावार्थ – मेरे तो ये दो ही संगी साथी हैं – एक तो वैष्णव, और दूसरा राम । राम जहाँ मुक्ति का दाता है, वहाँ वैष्णव नाम-स्मरण कराता है । तब और किसी साथी से मुझे
क्या लेना-देना ?

`कबीर’ बन बन में फिरा, कारणि अपणैं राम ।
राम सरीखे जन मिले, तिन सारे सबरे काम ॥7॥

भावार्थ -कबीर कहते हैं – अपने राम को ढूँढ़ते-ढूँढ़ते एक बन में से मैं दूसरे बन में गया, जब वहाँ मुझे स्वयं राम के सरीखे भक्त मिल गये, तो उहोंने मेरे सारे काम बना दिये
। मेरा वन वन का भटकना तभी सफल हुआ ।

Read More  Hindi Poem of Nida Fazli “ Har ghadi khud se ulajhna he mukaddar mera ”,”हर घड़ी ख़ुद से उलझना है मुक़द्दर मेरा” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

जानि बूझि सांचहि तजै, करैं झूठ सूं नेहु ।
ताकी संगति रामजी, सुपिनें ही जिनि देहु ॥8॥

भावार्थ -जो मनुष्य जान-बूझकर सत्य को छोड़ देता है, और असत्य से नाता जोड़ लेता है । हे राम! सपने में भी कभी मुझे उसका साथ न देना ।

`कबीर’ तास मिलाइ, जास हियाली तू बसै ।
नहिंतर बेगि उठाइ, नित का गंजन को सहै ॥9॥

भावार्थ – कबीर कहते हैं – मेरे साईं, मुझे तू किसी ऐसे से मिला दे, जिसके हृदय में तू बस रहा हो, नहीं तो दुनिया से मुझे जल्दी ही उठा ले ।रोज-रोज की यह पीड़ा कौन
सहे ?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki