Hindi Poem of Kabir “Updesh ka ang, “उपदेश का अंग ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

उपदेश का अंग -कबीर

Updesh ka ang -Kabir

 

बैरागी बिरकत भला, गिरही चित्त उदार।
दुहुं चूका रीता पड़ैं , वाकूं वार न पार॥1॥

‘कबीर’ हरि के नाव सूं, प्रीति रहै इकतार।
तो मुख तैं मोती झड़ैं, हीरे अन्त न फार॥2॥

ऐसी बाणी बोलिये, मन का आपा खोइ।
अपना तन सीतल करै, औरन को सुख होइ॥3॥

कोइ एक राखै सावधां, चेतनि पहरै जागि।
बस्तर बासन सूं खिसै, चोर न सकई लागि॥4॥

जग में बैरी कोइ नहीं, जो मन सीतल होइ।
या आपा को डारिदे, दया करै सब कोइ॥5॥

आवत गारी एक है, उलटत होइ अनेक।
कह ‘कबीर’ नहिं उलटिए, वही एक की एक॥6॥

Read More  Hindi Poem of Nagarjun “Chandu mene sapna dekha“ , “चंदू, मैंने सपना देखा” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.