Hindi Poem of Kaka Hasrati’“Aai mein aa gaye , “आई में आ गए ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

आई में आ गए – काका हाथरसी

Aai mein aa gaye –Kaka Hasrati

सीधी नजर हुयी तो सीट पर बिठा गए।

 टेढी हुयी तो कान पकड कर उठा गये।

 सुन कर रिजल्ट गिर पडे दौरा पडा दिल का।

 डाक्टर इलेक्शन का रियेक्शन बता गये ।

 अन्दर से हंस रहे है विरोधी की मौत पर।

 ऊपर से ग्लीसरीन के आंसू बहा गये ।

 भूंखो के पेट देखकर नेताजी रो पडे ।

 पार्टी में बीस खस्ता कचौडी उडा गये ।

 जब देखा अपने दल में कोई दम नही रहा ।

Read More  Hindi Poem of Ashok Vajpayee “  Chata ”,”छाता” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

 मारी छलांग खाई से “आई“ में आ गये ।

 करते रहो आलोचना देते रहो गाली

 मंत्री की कुर्सी मिल गई गंगा नहा गए ।

 काका ने पूछा ‘साहब ये लेडी कौन है’

थी प्रेमिका मगर उसे सिस्टर बता गए।।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.