Hindi Poem of Mahadevi Verma “Jane Kis Jeevan ke sudhi le ”, “जाने किस जीवन की सुधि ले” Complete Poem for Class 10 and Class 12

जाने किस जीवन की सुधि ले -महादेवी वर्मा

Jane Kis Jeevan ke sudhi le – Mahadevi Verma

 

जाने किस जीवन की सुधि ले
लहराती आती मधु-बयार!

रंजित कर ले यह शिथिल चरण, ले नव अशोक का अरुण राग,
मेरे मण्डन को आज मधुर, ला रजनीगन्धा का पराग;
यूथी की मीलित कलियों से
अलि, दे मेरी कबरी सँवार।

पाटल के सुरभित रंगों से रँग दे हिम-सा उज्ज्वल दुकूल,
गूँथ दे रेशम में अलि-गुंजन से पूरित झरते बकुल-फूल;
रजनी से अंजन माँग सजनि,
दे मेरे अलसित नयन सार !

तारक-लोचन से सींच सींच नभ करता रज को विरज आज,
बरसाता पथ में हरसिंगार केशर से चर्चित सुमन-लाज;
कंटकित रसालों पर उठता
है पागल पिक मुझको पुकार!
लहराती आती मधु-बयार !!

Read More  Hindi Poem of Jagdish Gupt “  Sach hum nahi sach tum nahi”,”सच हम नहीं सच तुम नहीं” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.