Hindi Poem of Makhan Lal Chaturvedi “Cholo Chiya chi ho antar mein, “चलो छिया-छी हो अन्तर में ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

चलो छिया-छी हो अन्तर में -माखन लाल चतुर्वेदी

Cholo Chiya chi ho antar mein – Makhan Lal Chaturvedi

 

चलो छिया-छी हो अन्तर में!
तुम चन्दा,
मैं रात सुहागन।

चमक-चमक उट्ठें आँगन में,
चलो छिया-छी हो अन्तर में!

बिखर-बिखर उट्ठो, मेरे धन,
भर काले अन्तस पर कन-कन,
श्याम-गौर का अर्थ समझ लें!

जगत पुतलियाँ शून्य प्रहर में,
चलो छिया-छी हो अन्तर में!

किरनों के भुज, ओ अनगिन कर
मेलो, मेरे काले जी पर
उमग-उमग उट्ठे रहस्य,

गोरी बाँहों का श्याम सुन्दर में,
चलो छिया-छी हो अन्तर में!

मत देखो, चमकीली किरनों
जग को, ओ चाँदी के साजन!
कहीं चाँदनी मत मिल जावे!

Read More  Hindi Poem of Budhinath Mishra “Raj Kareye Changur”,”राज करैए छांगुर” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

जग-यौवन की लहर-लहर में,
चलो छिया-छी हो अन्तर में!

चाहों-सी, आहों-सी, मनु-
हारों-सी, मैं हूँ श्यामल-श्यामल
बिना हाथ आये छुप जाते

हो, क्यों! प्रिय किसके मंदिर में
चलो छिया-छी हो अन्तर में!

कोटि कोटि दृग! मैं जगमग जो-
हूँ काले स्वर, काले क्षण गिन,
ओ उज्ज्वल श्रम कुछ छू दो,

पटरानी को तुम अमर उभर में,
चलो छिया-छी हो अन्तर में!

चमकीले किरनीले शस्त्रों,
काट रहे तम श्यामल तिल-तिल,
ऊषा का मरघट साजोगे?

यही लिख सके चार पहर में?
चलो छिया-छी हो अन्तर में!

ये अंगारे, कहते आये
ये जी के टुकडे, ये तारे
`आज मिलोगे’, `आज मिलोगे’,

Read More  Hindi Poem of Trilochan “Hriday ki lipi“ , “हृदय की लिपि” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

पर हम मिलें न दुनिया-भर में
चलो छिया-छी हो अन्तर में!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu