Hindi Poem of Makhan Lal Chaturvedi “Vardan ya Abhishap , “वरदान या अभिशाप?” Complete Poem for Class 10 and Class 12

वरदान या अभिशाप? -माखन लाल चतुर्वेदी

Vardan ya Abhishap – Makhan Lal Chaturvedi

 

कौन पथ भूले, कि आये !
स्नेह मुझसे दूर रहकर
कौनसे वरदान पाये?

यह किरन-वेला मिलन-वेला
बनी अभिशाप होकर,
और जागा जग, सुला
अस्तित्व अपना पाप होकर;
छलक ही उट्ठे, विशाल !
न उर-सदन में तुम समाये।

उठ उसाँसों ने, सजन,
अभिमानिनी बन गीत गाये,
फूल कब के सूख बीते,
शूल थे मैंने बिछाये।

शूल के अमरत्व पर
बलि फूल कर मैंने चढ़ाये,
तब न आये थे मनाये-
कौन पथ भूले, कि आये?

Read More  Hindi Poem of Bhawani Prasad Mishra “  Aamin, gulab par esa waqt kabhi na aaye“ , “आमीन , गुलाब पर ऐसा वक्त कभी न आये” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.