Hindi Poem of Nagarjun “Baraf padi hai“ , “बरफ पड़ी है” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

बरफ पड़ी है

Baraf padi hai

बरफ़ पड़ी है

सर्वश्वेत पार्वती प्रकृति निस्तब्ध खड़ी है

सजे-सजाए बंगले होंगे

सौ दो सौ चाहे दो-एक हज़ार

बस मुठ्ठी-भर लोगों द्वारा यह नगण्य श्रंगार

देवदारूमय सहस्रबाहु चिर-तरूण हिमाचल कर सकता है क्यों  कर अंगीकार

चहल-पहल का नाम नहीं है

बरफ़-बरफ़ है काम नहीं है

दप-दप उजली साँप सरीखी सरल और बंकिम भंगी मे

चली गईं हैं दूर-दूर तक

नीचे-ऊपर बहुत दूर तक

सूनी-सूनी सड़कें

मैं जिसमें ठहरा हूँ वह भी छोटा-सा बंगला है

पिछवाड़े का कमरा जिसमें एक मात्र जंगला है

Read More  Hindi Poem of Bashir Badra “Sun li jo khuda ne vo dua tum to nahi ho”,”सुन ली जो ख़ुदा ने वो दुआ तुम तो नहीं हो” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

सुबह-सुबह ही

मैने इसको खोल लिया है

देख रहा हूँ बरफ़ पड़ रही कैसे

बरस रहे हैं आसमान से धुनी रूई के फाहे

या कि विमानों में भर-भर कर यक्ष और किन्नर बरसाते

कास-कुसुम अविराम

ढके जा रहे देवदार की हरियाली को अरे दूधिया झाग

ठिठुर रहीं उंगलियाँ मुझे तो याद आ रही आग

गरम-गरम ऊनी लिबास से लैस

देव देवियाँ देख रही होंगी अवश्य हिमपात

शीशामढ़ी खिड़कियों के नज़दीक बैठकर

सिमटे-सिकुड़े नौकर-चाकर चाय बनाते होंगे

ठंड कड़ी है

सर्वश्वेत पार्वती-प्रकृति निस्तब्ध खड़ी है

बरफ़ पड़ी है

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki