Hindi Poem of Naresh Saksena “  Bethe he do tile”,”बैठे हैं दो टीलें” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

बैठे हैं दो टीलें

 Bethe he do tile

 

तनिक देर और आसपास रहें

चुप रहें, उदास रहें,

जाने फिर कैसी हो जाए यह शाम।

एक-एक कर पीले पत्तों का

टूटते चले जाना, इतने चुपचाप,

और तुम्हारा पलकें झपकाकर

प्रश्नों को लौटा लेना अपने आप।

दूर-दूर सड़क के किनारे पर

सूखे पत्तो के धुंधुआते से ढेर,

एक तरफ़ बैठे हैं दो टीले

गुमसुम-से पीठ फेर-फेर,

डूब रहा सभी कुछ अन्धेरे में

चुप्पी के घेरे में

पेड़ों पर चिड़ियों ने डाला कुहराम।

 

Read More  Hindi Poem of Budhinath Mishra “ Pandavani”,”पण्डवानी” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.