Hindi Poem of Naresh Saksena “ Rah rah kar aaj sanjh man tute”,”रह-रह कर आज साँझ मन टूटे” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

रह-रह कर आज साँझ मन टूटे

 Rah rah kar aaj sanjh man tute

 

रह-रह कर आज साँझ मन टूटे-

काँचों पर गिरी हुई किरणों-सा बिछला है

तनिक देर को छत पर हो आओ

चाँद तुम्हारे घर के पिछवारे निकला है ।

प्रश्नों के अन्तहीन घेरों में

बँध कर भी चुप-चुप ही रह लेना

सारे आकाश के अँधेरों को

अपनी ही पलकों पर सह लेना

आओ, उस मौन को दिशा दे दें

जो अपने होठों पर अलग-अलग पिघला है ।

अनजाने किसी गीत की लय पर

हाथ से मुंडेरों को थपकाना

Read More  Hindi Poem of Ramdarash Mishra “Vidabhas“ , “विदाभास” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

मुख टिका हथेली पर अनायास

डूब रही पलकों का झपकाना

सारा का  सारा चुक जाएगा

अनदेखा करने का ऋण जितना पिछला है ।

तनिक देर को छत पर हो आओ

चाँद तुम्हारे घर के पिछवारे निकला है ।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki