Hindi Poem of Pratibha Saksena “  Kahe sarmati he”,” काहे सरमाति है!” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

काहे सरमाति है!

 Kahe sarmati he

 

दूध-जल कोऊ लाय तुमका समर्पि देय,

नाँगेँ बैठ जहाँ-तहाँ तुरतै न्हाय लेत हो!

लाज करौ कुछू ज्वान लरिकन के बाप भये,

ह्वै के पुरान-पुरुस नेकु ना लजात हो,

ऋद्धि-सिद्धि बहुरियाँ घरै माँ, तहूँ सोचत ना.

भाँग औ’धतूरा बइठ अँगना माँ खात हौ!

लाभ-सुभ बारे पौत्र, निरखत तुम्हार रंग-

माई री, मैं देखि धरती माँ गड़ी जात हौं!

हँसे नीलकंठ, जनती हतीं रीं गौरा,फिन

काहे लाग माय-बाप हू की सीख ना सुनी!

तोहरे ही कारन गिरस्थी स्वीकार लई,

काहे हठ धारि लियो, मोर दुल्हनिया बनी!

Read More  Hindi Poem of Bharatendu Harishchandra “  Kaha Karunanidhi keshav soye, “कहाँ करुणानिधि केशव सोए” Complete Poem for Class 10 and Class 12

लोग हँसे तो का, आधे अंग में धरे हों तोहि,

मेरे साथ-साथ तू भी उहै जल न्हाति है,

आध-आध दोऊ जन साथ-साथ देखें सब,

मोर-तोर प्रीत अइस काहे सरमाति है!’

पल्लू मुँह दाबे, हँसे जाय रहीं पुत्र-वधू,

ऋद्धि-लिद्धि आँगन तिरीछे से नैन भे,

चौकी पे बैठे गनेस झेंप खीज भरे,

समुझैं न माय-बाप सों कहा कहैं जाय के!

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki