Hindi Poem of Pratibha Saksena “ Kiratin  ”,”किरातिन” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

किरातिन

Kiratin  

 

किस किरातिन ने लगा दी आग,

धू-धू जल उठा वन!

रवि किरण जिसका सरस तल छू न पाई

युगों तक पोषित धरित्री ने किया जिनको लगन से!

पार करते उन सघन हरियालियों को प्रखर सूरज किरण अपनी तीव्रता खो,

हो उठे मृदु श्याम वर्णी,

वही वन की नेह भीगी धरा, ओढे है अँगारे!

जल रही  है घास-दूर्वायें कि जिनको

तुहिन कण ले सींचते संध्या सकारे,

भस्म हो हो कर हवाओं में समाये!

जल गये हैं तितलियों के पंख, चक्कर काटते भयभीत, खग,

उन बिरछ डालों पर सजा था नीड़, करते रोर

Read More  Hindi Poem of Sarveshwar Dayal Saxena “Vyang mat bolo“ , “व्यंग्य मत बोलो” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

गिरते देखते नव शावकों की देह जलते घोंसलों से!

और सर्पिल धूम लहराता गगन तक!

वृक्ष से छुट-छुट गिरीं चट्-चट् लतायें,

धूम के पर्वत उठे,

लपटें लपेटे, शाख तरु की,फूल, फल पत्ते निगलती!

भुन रहे जीवित, विकल चीत्कार करते जीव,-

जायेंगे कहाँ, वे इस लपट से उस लपट तक!

यहाँ तो इस ओर से उस ओर तक नर्तित शिखायें वह्नि की

लपलप अरुण जिहृवा पसारे, कर रहीं पीछा निरंतर!

और  हँसती है किरातिन,

जल रहा वन खिलखिलाती है

किरातिन!

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki