Hindi Poem of Ramdhari Singh Dinkar “Dwaja-Vandana”, “ध्वज-वंदना ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

ध्वज-वंदना -रामधारी सिंह दिनकर

Dwaja-Vandana -Ramdhari Singh Dinkar

 

नमो, नमो, नमो।

नमो स्वतंत्र भारत की ध्वजा, नमो, नमो !
नमो नागाधिराज – श्रृंग की विहारिणी !
नमो अनंत सौख्य-शक्ति-शील-धारिणी!
प्रणय-प्रसारिणी, नमो अरिष्ट-वारिणी!
नमो मनुष्य की शुभेषणा-प्रचारिणी!
नवीन सूर्य की नयी प्रभा,नमो, नमो!

हम न किसी का चाहते तनिक, अहित, अपकार।
प्रेमी सकल जहान का भारतवर्ष उदार।
सत्य न्याय के हेतु फहर फहर ओ केतु
हम विचरेंगे देश-देश के बीच मिलन का सेतु
पवित्र सौम्य, शांति की शिखा, नमो, नमो!

तार-तार में हैं गुंथा ध्वजे, तुम्हारा त्याग!
दहक रही है आज भी, तुम में बलि की आग।
सेवक सैन्य कठोर हम चालीस करोड़
कौन देख सकता कुभाव से ध्वजे, तुम्हारी ओर
करते तव जय गान वीर हुए बलिदान,
अंगारों पर चला तुम्हें ले सारा हिन्दुस्तान!
प्रताप की विभा, कृषानुजा, नमो, नमो!

Read More  Hindi Poem of Madan Kashyap “Mafirnama“ , “माफ़ीनामा” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu