Hindi Poem of Ramdhari Singh Dinkar “Jab Aag Lage”, “जब आग लगे ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

जब आग लगे… -रामधारी सिंह दिनकर

Jab Aag Lage – Ramdhari Singh Dinkar

सीखो नित नूतन ज्ञान, नई परिभाषाएं,
जब आग लगे, गहरी समाधि में रम जाओ;
या सिर के बल हो खड़े परिक्रमा में घूमो।
ढब और कौन हैं चतुर बुद्धि – बाजीगर के?

गांधी को उल्टा घिसो और जो धूल झरे,
उसके प्रलेप से अपनी कुण्ठा के मुख पर,
ऐसी नक्काशी गढ़ो कि जो देखे, बोले,
आखिर, बापू भी और बात क्या कहते थे?

डगमगा रहे हों पांव लोग जब हंसते हों,
मत चिढ़ो, ध्यान मत दो इन छोटी बातों पर
कल्पना जगदगुरु की हो जिसके सिर पर,
वह भला कहां तक ठोस क़दम धर सकता है?

Read More  Hindi Poem of Pratibha Saksena “  Shambhi ki barat”,”शम्भू की बारात” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

औ; गिर भी जो तुम गये किसी गहराई में,
तब भी तो इतनी बात शेष रह जाएगी
यह पतन नहीं, है एक देश पाताल गया,
प्यासी धरती के लिए अमृतघट लाने को।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.