Hindi Poem of Ramnaresh Tripathi’“Aage badhe Chalenge, “आगे बढ़े चलेंगे” Complete Poem for Class 10 and Class 12

आगे बढ़े चलेंगे – रामनरेश त्रिपाठी

Aage badhe Chalenge – Ramnaresh Tripathi

 

यदि रक्त बूँद भर भी होगा कहीं बदन में

 नस एक भी फड़कती होगी समस्त तन में ।

 यदि एक भी रहेगी बाक़ी तरंग मन में ।

 हर एक साँस पर हम आगे बढ़े चलेंगे ।

 वह लक्ष्य सामने है पीछे नहीं टलेंगे ।।

 मंज़िल बहुत बड़ी है पर शाम ढल रही है ।

 सरिता मुसीबतों की आग उबल रही है ।

 तूफ़ान उठ रहा है, प्रलयाग्नि जल रही है ।

 हम प्राण होम देंगे, हँसते हुए जलेंगे ।

Read More  Hindi Poem of Ibne Insha “Ek chota sa ladka tha me jin dino”,” एक छोटा सा लड़का था मैं जिन दिनों” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

 पीछे नहीं टलेंगे, आगे बढ़े चलेंगे ।।

 अचरज नहीं कि साथी भग जाएँ छोड़ भय में ।

 घबराएँ क्यों, खड़े हैं भगवान जो हृदय में ।

 धुन ध्यान में धँसी है, विश्वास है विजय में ।

 बस और चाहिए क्या, दम एकदम न लेंगे ।

 जब तक पहुँच न लेंगे, आगे बढ़े चलेंगे ।।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.