Hindi Poem of Sahir Ludhianvi “Isi dorahe par“ , “इसी दोराहे पर” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

इसी दोराहे पर

 Isi dorahe par

पहलू-ए-शाह में ये दुख़्तर-ए-जमहूर की क़बर

कितने गुमगुश्ता फ़सानों का पता देती है

कितने ख़ूरेज़ हक़ायक़ से उठाती है नक़ाब

कितनी कुचली हुइ जानों का पता देती है

कैसे मग़्रूर शहन्शाहों की तस्कीं के लिये

सालहासाल हसीनाओं के बाज़ार लगे

कैसे बहकी हुई नज़रों की तय्युश के लिये

सुर्ख़ महलों में जवाँ जिस्मों के अम्बार लगे

कैसे हर शाख से मुंह बंद महकती कलियाँ

नोच ली जाती थीं तजईने – हरम की खातिर

और मुरझा के भी आजादन हो सकती थीं

जिल्ले-सुबहान की उल्फत के भरम की खातिर

Read More  Hindi Poem of Ashok Vajpayee “Tatti”,”पत्ती” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

कैसे इक फर्द के होठों की ज़रा सी जुम्बिश

सर्द कर सकती थी बेलौस वफाओं के चिराग

लूट सकती थी दमकते हुए माथों का सुहाग

तोड़ सकती थी मये-इश्क से लबरेज़ अयाग

सहमी सहमी सी फ़िज़ाओं में ये वीराँ मर्क़द

इतना ख़ामोश है फ़रियादकुना हो जैसे

सर्द शाख़ों में हवा चीख़ रही है ऐसे

रूह-ए-तक़दीस-ओ-वफ़ा मर्सियाख़्वाँ हो जैसे

तू मेरी जाँ हैरत-ओ-हसरत से न देख

हम में कोई भी जहाँ नूर-ओ-जहांगीर नहीं

तू मुझे छोड़िके ठुकरा के भी जा सकती है

तेरे हाथों में मेरा सात है ज़न्जीर नहीं

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu