Hindi Poem of Shail Chaturvedi “Tu-tu, Me-me“ , “तू-तू, मैं-मैं” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

तू-तू, मैं-मैं

Tu-tu, Me-me

अकारण ही पड़ोसन काकी

 और मेरी घरवाली में

 छिड़ गया वाक-युद्ध

 कोयल-सी मधुर आवाज़

 बदल गई गाली में

 ये भी क्रुद्ध

 वे भी क्रुद्ध

 छूटने लगे शब्द-बाण

 मुंह हो गया तरकस

 फड़कने लगे कान

 मोहल्ला हो गया सरकस

 चूड़ियां खनखना उठीं

 मानो गोलियाँ सनसना उठीं

 पायलें छनछना उठीं

 जैसे रणभूमि में

 घोड़ियाँ हिनहिना उठीं

 उन्होंने आंखे निकालीं

 इन्होंने पचा लीं

 ये गुर्राईं

 वे टर्राईं

 इनकी सनसनाहट

 उनकी भनभनाहट

 घातें

 प्रतिघातें

 निकल आई न जाने

 कब की पुरानी बातें

 हर पैतरा निराला

 जिसके मन जो आया

Read More  Hindi Poem of Giridhar “Kamri thore dam ki“ , “कमरी थोरे दाम की” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

 कह डाला

 ये अपनी जगह पर

 वे अपनी जगह पर

 दृश्य था आकर्षक

 सारा मोहल्ला था दर्शक

 बच्चे दोनों घर के

 कुछ इधर के

 कुछ उधर के

 स्तब्ध खड़े सुन रहे थे

 गालियाँ चुन रहे थे

 बूढ़े दाढ़ी हिलाते थे

 नौजवान प्रभावित होकर

 एक दूसरे से हाथ मिलाते थे

 तभी

 दृश्य हुआ चेंज

 शुरू हो गया

 घूसों और लातों का एक्सचेंज

 उन्होंने छोड़े शब्दों के ‘मेगाटन’

 ये भी कम न थीं

 चला दिए ‘लेगाटन’

 ये भवानी

 वे दुर्गा

 उनका पति खड़ा

 उनके पीछे

 मुट्ठियाँ भीचें

 मानो अकड़ रहा हो

 रहीमखां तांगेवाले का

Read More  Hindi Poem of Sur Das “ Rasik sir bho heri lagavat, “रसिक सीर भो हेरी लगावत” Complete Poem for Class 10 and Class 12

 अंग्रेज़ी मुर्गा

 इधर हम भी खड़े थे

 मोर्चे पर अड़े थे

 वैसे कुछ साल पहले

 हम दोनों

 आमने-सामने लड़े थे

 किंतु तब पुरुषों का युग था

 अब नारी सत्ता है

 पुरूष क्या है?

 हुक्म का पत्ता है

 चला दो चल जाएगा

 पिला दो पिल जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki