Hindi Poem of Shiv Mangal Singh Suman “  Par aankh nahi bhari“ , “पर आंखें नहीं भरीं” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

पर आंखें नहीं भरीं

 Par aankh nahi bhari

 

सीमित उर में चिर असीम

सौन्दर्य समा न सका

बीन मुग्ध बेसुथ कुरंग

मन रोके नहीं रूका

यों तो कई बार पी पी कर

जी भर गया छका

एक बूंद थी किन्तु कि जिसकी तृष्णा नहीं मरी

कितनी बार तुम्हें देखा पर आंखें नहीं भरीं

कई बार दुर्बल मन पिछली

कथा भूल बैठा

हर पुरानी, विजय समझ कर

इतराया ऐंठा

अंदर ही अंदर था लेकिन

एक चोर पैठा

एक झलक में झुलसी मधु स्मृति फिर हो गयी हरी

कितनी बार तुम्हें देखा पर आंखें नहीं भरीं

Read More  Hindi Poem of Nander Sharma “  Hans mala chal”,”हंस माला चल” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

शब्द रूप रस गंध तुम्हारी

कण कण में बिखरी

मिलन सांझ की लाज सुनहरी

ऊषा बन निखरी

हाय गूंथने के ही क्रम में

कलिका खिली झरी

भर भर हारी किन्तु रह गयी रीती ही गगरी

कितनी बार तुम्हें देखा पर आंखें नहीं भरीं

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki