Hindi Poem of Shivmangal Singh ‘Suman’ “Tufano ki or ghuma do navik, “तूफानों की ओर घुमा दो नाविक” Complete Poem for Class 10 and Class 12

तूफानों की ओर घुमा दो नाविक – शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

Tufano ki or ghuma do navik –Shivmangal Singh ‘Suman’

 

तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार

आज सिन्धु ने विष उगला है

 लहरों का यौवन मचला है

 आज ह्रदय में और सिन्धु में साथ उठा है

ज्वार तूफानों की ओर घुमा

दो नाविक निज पतवार

लहरों के स्वर में कुछ बोलो

 इस अंधड में साहस तोलो

 कभी-कभी मिलता जीवन में

 तूफानों का प्यार  तूफानों

की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार

 यह असीम, निज सीमा जाने

Read More  Hindi Poem of Bashir Badra “Maan mausam ka kaha chai ghata jam utha”,”मान मौसम का कहा छाई घटा जाम उठा” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

 सागर भी तो यह पहचाने

 मिट्टी के पुतले मानव ने

 कभी ना मानी हार

 तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार

 सागर की अपनी क्षमता है

 पर माँझी भी कब थकता है

 जब तक साँसों में स्पन्दन है

 उसका हाथ नहीं रुकता है

 इसके ही बल पर कर डाले

 सातों सागर पार

तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार ।।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki