Hindi Poem of Shlabh Shri Ram Singh “ Jo sapne hamne boye the neem ki thandi chavo me” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

जो सपने हमने बोए थे नीम की ठंडी छावों में

 Jo sapne hamne boye the neem ki thandi chavo me

जो सपने हमने बोए थे नीम की ठंडी छाँवों में।

कुछ पनघट पर छूट गए कुछ काग़ज़ की नावों में।।

उम्र की रौ में बहने वाली बिजली को मालूम नहीं।

एक समंदर भी सोया है इन घनघोर घटाओं में।।

पास कहीं फागुन के दिन हैं मन हाथों से छूट रहा।

सरसों की भीनी ख़ुशबू है इन मदमस्त हवाओं में।।

नील गगन पर तारे  छिटके खेत में अलसी फूल गई।

Read More  Hindi Poem of Mahadevi Verma “Jo mukhrit kar jati thi ”, “जो मुखरित कर जाती थीं ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

सारी नदियाँ डूब रहीं हैं अपनी ही धाराओं में।।

पायल बिछुआ ईंगुर रोली हल्दी रंग गुलाल सभी।

रूप की पिछली तस्वीरें हैं आज की सुन्दरताओं में।।

दर्द की धुन पर एक हक़ीक़त याद के नगमें छेड़ रही।

नाच रही है महफ़िल-महफ़िल घुँघरू बाँधे पावों में।।

पलकों पर ठहरा है आँसू ठहरा-ठहरा काँप रहा।

कोई ताजमहल हिलता है वक़्त के गहरे घावों में।।

शहर की रोशन गलियाँ अपने साये से बेजार हुईं।

जंगल के सपने ज़िन्दा हैं अब तक चंद अलावों में।।

आग के मंदिर में बिठला कर मोम की मूरत पूज रहा।

Read More  Hindi Poem of Subhadra Kumari Chauhan “Vida”, “विदा ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

आप ‘शलभ’को ढूँढ रहे हैं अब तक दीप-शिखाओं में।।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki