Hindi Poem of Shlabh Shri Ram Singh “ Nafas nafas kadam kadam“ , “नफ़स-नफ़स क़दम-क़दम” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

नफ़स-नफ़स क़दम-क़दम

 Nafas nafas kadam kadam

नफ़स-नफ़स क़दम-क़दम

बस एक फ़िक्र दम-ब-दम

घिरे हैं हम सवाल से हमें जवाब चाहिए

जवाब-दर-सवाल है के इन्क़लाब चाहिए

इन्क़लाब ज़िन्दाबाद,

ज़िन्दाबाद इन्क़लाब – २

जहाँ आवाम के ख़िलाफ़ साज़िशें हो शान से

जहाँ पे बेगुनाह हाथ धो रहे हों जान से

जहाँ पे लब्ज़े-अमन एक ख़ौफ़नाक राज़ हो

जहाँ कबूतरों का सरपरस्त एक बाज़ हो

वहाँ न चुप रहेंगे हम

कहेंगे हाँ कहेंगे हम

हमारा हक़ हमारा हक़ हमें जनाब चाहिए

जवाब-दर-सवाल है के इन्क़लाब चाहिए

इन्क़लाब ज़िन्दाबाद,

इन्क़लाब इन्क़लाब -२

Read More  Hindi Poem of Ghalib “Phir hua waqt ki ho baal kusha mouje-sharab , “फिर हुआ वक़्त कि हो बाल कुशा मौजे-शराब ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

यक़ीन आँख मूँद कर किया था जिनको जानकर

वही हमारी राह में खड़े हैं सीना तान कर

उन्ही की सरहदों में क़ैद हैं हमारी बोलियाँ

वही हमारी थाल में परस रहे हैं गोलियाँ

जो इनका भेद खोल दे

हर एक बात बोल दे

हमारे हाथ में वही खुली क़िताब चाहिए

घिरे हैं हम सवाल से हमें जवाब चाहिए

जवाब-दर-सवाल है के इन्क़लाब चाहिए

इन्क़लाब ज़िन्दाबाद,

ज़िन्दाबाद इन्क़लाब

वतन के नाम पर ख़ुशी से जो हुए हैं बेवतन

उन्ही की आह बेअसर उन्ही की लाश बेकफ़न

लहू पसीना बेचकर जो पेट तक न भर सके

Read More  Hindi Poem of Ibne Insha “ Jane tu kya dhund raha he basti me virane me” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

करें तो क्या करें भला जो जी सके न मर सके

स्याह ज़िन्दगी के नाम

जिनकी हर सुबह और शाम

उनके आसमान को सुर्ख़ आफ़ताब चाहिए

घिरे हैं हम सवाल से हमें जवाब चाहिए

जवाब-दर-सवाल है के इन्क़लाब चाहिए

इन्क़लाब ज़िन्दाबाद,

ज़िन्दाबाद इन्क़लाब -2

तसल्लियों के इतने साल बाद अपने हाल पर

निगाह डाल सोच और सोचकर सवाल कर

किधर गए वो वायदे सुखों के ख़्वाब क्या हुए

तुझे था जिनका इन्तज़ार वो जवाब क्या हुए

तू इनकी झूठी बात पर

ना और ऐतबार कर

के तुझको साँस-साँस का सही हिसाब चाहिए

Read More  Hindi Poem of Ashok Anjum “  Tera har lafz meri ruh ko chukar nikalta he”,”तेरा हर लफ्ज़ मेरी रूह को छूकर निकलता है” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

घिरे हैं हम सवाल से हमें जवाब चाहिए

नफ़स-नफ़स क़दम-क़दम बस एक फ़िक्र दम-ब-दम

जवाब-दर-सवाल है के इन्क़लाब चाहिए

इन्क़लाब ज़िन्दाबाद,

ज़िन्दाबाद इन्क़लाब

नफ़स-नफ़स, क़दम-क़दम

बस एक फ़िक्र दम-ब-दम

घिरे हैं हम सवाल से, हमें जवाब चाहिए

जवाब दर-सवाल है कि इन्क़लाब चाहिए

इन्क़लाब ज़िन्दाबाद

ज़िन्दाबाद इन्क़लाब

जहाँ आवाम के ख़िलाफ साज़िशें हों शान से

जहाँ पे बेगुनाह हाथ धो रहे हों जान से

वहाँ न चुप रहेंगे हम, कहेंगे हाँ कहेंगे हम

हमारा हक़ हमारा हक़ हमें जनाब चाहिए

इन्क़लाब ज़िन्दाबाद

ज़िन्दाबाद इन्क़लाब

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu