Hindi Poem of Shri Krishan Tiwari “  Navgeet 6”,”नवगीत – 6” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

नवगीत – 6

 Navgeet 6

 

बांस वनों से गूंज सीटियों की आयी,

सन्नाटे की झील पांव तक थर्रायी|

अनदेखे हाथों ने लाकर चिपकाये

दीवारों पर टूटे पंख तितलियों के,

लहर भिगोकर कपड़े पोंछ गयी सारे

दरवाजे पर उभरे चिन्ह उँगलियों के,

खिड़की पर बैठे -बैठे मन भर आया

द्वार बन्द कमरे में तबियत घबरायी|

शीशे के जारों में बन्द मछलियों ने

सूनी आकृतियों में रंग भरे गहरे,

शब्दों को हिलने -डुलने न कहीं देते

नये -पुराने अर्थों के दुहरे पहरे,

एक प्रश्न जो सारे बंधन खोल गया

उत्तर की सीमा उसको न बांध पायी|

Read More  Hindi Poem of Ibne Insha “Rakhta”,”रेख़्ता” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

कमरे के कोने में पत्र पड़े कल के

हवा उड़ा ले गयी साथ गलियारों में,

सारा का सारा घर -आंगन भींग गया

गली सड़क को धोती हुई फुहारों में,

टकराकर बंट गयी हजारों कोणों में

आदमकद दर्पण में मेरी परछाईं|

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki