Hindi Poem of Shriprakash Shukal “  Hazi Ali”,”हाज़ी अली” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

हाज़ी अली

 Hazi Ali

 

खुले आसमान में टंगे हुये लोगों के बीच

काशी की स्मृति पर ओठंघा हुआ मैं

अचानक जब जगा तब पाया कि एक मज़ार के सामने खड़ा हूँ

यह हाज़ी अली की मज़ार है

समुद्र के बीचो-बीच

समुद्र के किनारों को बचाती हुई

मुझे जानने की प्रबल इच्छा हुई

कौन थे हाज़ी अली

क्यों उन्हें कोई और जगह नसीब नहीं हई

उन्हें क्यों लगा कि उन्हें समुद्र के बीचो-बीच होना चाहिये

समुद्र के थपेड़ों को सहते हुए

कुछ ने कहा

हाज़ी अली सूफी संत थे

Read More  Hindi Poem of Gopal sing Nepali “Prarthna bani rahi”,” प्रार्थना बनी रही” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

जो पंद्रहवीं शताब्दी में पैदा हुये थे

जिन्होंने अंग्रेज़ों के आगमन से बहुत पहले

समुद्र का चुनाव किया था

मुठ्ठी भर नमक बनकर सभ्यता में उड़ने के लिए

कुछ का कहना था हाज़ी अली ईश्वर के दूत थे

जिन्हें जब कहीं जगह नहीं मिली

तब उन्हें समुद्र ने जगह दी थी

कुछ इस बात पर अड़े थे

कि वे आधे हिन्दू थे आधे मुसलमान

आधे मनुष्य थे आधे इनसान

आधे शमशान थे आधे कब्रिस्तान

बात जो भी हो

हाज़ी अली थे

मुम्बई शहर के ठीक नीचे

काशी में अपने कबीर की तरह

Read More  Hindi Poem of Adam Gondvi “Me chamaro ki gali me le chalunga aapko“ , “मैं चमारों की गली में ले चलूँगा आपको ” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

जब कभी मुम्बई जाना

तो हाज़ी अली की मज़ार पर जरूर जाना

यह थके हारे मनुष्य के लिए

हमारी सभ्यता में सबसे बड़ा आश्वासन है

लगभग समुद्र की तरह ।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu