Hindi Poem of Shriprakash Shukal “  Rampher”,”रामफेर” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

रामफेर

 Rampher

 

इस अकेले घर में

जहाँ चारों तरफ ऐश्वर्य का दबदबा था

सब तरह की सुरक्षा थी

रामफेर को नींद नहीं आ रही थी

रामफेर!

हाँ रामफेर ही एक दिन गाँव से चल कर अपने बच्चों से मिलने

काशी आये थे

सोचा था काशी करवट के पहले

काशी का ढाँचा तो देख लिया जाय

देख लिया जाय घाटों पर उठती मंगला आरती के बीच

महाश्मश।न की लपटों में कितनी आर्द्रता है

कितनी गहराई हैं बालू पर लेटी हुई गंगा की

और तो और

रामफेर का यह भी मन हुआ

Read More  Hindi Poem of Kaka Hasrati’“College  student , “कालिज स्टूडैंट ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

कि कितने लोगों में कितनी बार फिसलता है चंद्रमा

भोले के जटाजूट से खुलकर!

लेकिन इन सब स्थितियों के बीच

यह एक अजीब मुश्किल थी

कि रामफेर के चारों तरफ एक शांति के बावजूद

रामफेर को नींद नहीं आ रही थी

बच्चे उनसे बार बार पूछ रहे थे

कहीं कोई मच्छर तो नहीं है

कहीं कोई भूख तो नही लगी है

कहीं किसी सुर्ती की तलब तो नहीं है

और हर बार रामफेर का जवाब नकारात्मक ही रहता

एक दिन जब बच्चों ने थोड़ा जोर से कहा

या कि कहना चाहा

Read More  Hindi Poem of Madan Kashyap “Havai thela“ , “हवाई थैला” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

कि कहीं कोई शोर भी तो नहीं है

तब रामफेर से रहा नहीं गया

अरे बेटा वही तो नहीं हो रहा है

यह कहते हुये रामफेर झटके से उठे

और गाँव की तरफ चल दिये

आज रामफेर बहुत प्रसन्न थे

प्रसन्न रामफेर अपने जीवन में लौट रहे थे

एक सन्नाटे को चीरते हुए ।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu