Hindi Poem of Shriprakash Shukal “ Ret Jharjhar”,”रेत झरझर” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

रेत झरझर

Ret Jharjhar

 

रेत झरझर बह रही है

नदी महमह कर रही है

धार पुलकित

धाह देती

फूटने को आकुल है

किया जो तनिक-सा स्पर्श

रोमछिद्र धधक रहे हैं

अंसख्य मूर्तियाँ उभर रही हैं

एक-एक शिलाखण्ड टूट रहे हैं

एक-एक कर प्रचलित आकृतियाँ भहरा रही हैं

और बंजर खण्डहर कुछ-कुछ बोलने लगते हैं

नई-नई आकृतियों के साथ

नदी रुक गई है

रुक नहीं बस झुक गई है

वाष्प बनकर उड़ रही है

अग्निज्वाल धधक रही है

रेत झरझर बह रही है ।

यह किसका कर स्पर्शर है कि धार उर्ध्वाधर है

Read More  Hindi Poem of Gopal Prasad Vyas “Ab Murakh bano“ , “अब मूर्ख बनो!” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

क्षितिज टूट कर छिटक रही है

सब कुछ उभरने को बेताब है

यह किसकी लय है कि शमशान भी सुनसान है

कोई भी तट खाली नहीं है

किसी नाव में कोई जगह नहीं है

कुछ भी कही भी रुकने को तैयार नहीं है

यह किसका आलाप है कि मध्य को कोई महत्व नहीं देता

एक क्षण भी

एक कण भी रुकने को तैयार नहीं है

सब के सब दु्रत में चले जा रहे हैं ।

क्या कभी इतनी हलचल को पचा पाऊंगा

जेा पचा भी पाया तो क्या बचा भी पाऊंगा।

Read More  Hindi Poem of Adam Gondvi “Tumhari Failo me gavn ka mousam gulabi he“ , “तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

जो बचा भी पाया

तो कैसे बांध पाऊंगा।

आज के इस क्षण को

जिसमें हर कण कुछ कहने को बेताब है-

कूचियाँ ही कूचियाँ

बस आब हैं

आफ़ताब हैं!

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki