Hindi Poem of Shriprakash Shukal “  Ret me dopahar”,”रेत में दोपहर” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

रेत में दोपहर

 Ret me dopahar

 

रेत धीरे-धीरे गरम हो रही है

कूचियाँ धीरे-धीरे नरम हो रही है

तन चारों ओर से तप रहा है

मन है कि बार बार तपती रेत में भुंज रहा है

रेत व मन के बीच

उम्मीद का तनाव है

बार-बार भूजे जाने के बावजूद

मन भीतर रहने को बेताब है

मन के भीतर आकृतियाँ उभर रही हैं

सतह धीरे-धीरे हल्की हो रही है

और अनंत प्रकार की आकृतियाँ उठती चली आ रही हैं

यह रेत का रेत में विस्तार है

नदी भाप बनकर उठ रही है

Read More  Hindi Poem of Sahir Ludhianvi “Gero pe karm,, apno pe sitam“ , “गैरों पे करम, अपनों पे सितम” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

औेर रेत को अनंत आकृतियों में छोप लेती हे

यह दोपहर की रेत है

जहां रेत अपनी पूरी मादकता के साथ

शिशिर से खेल रही है

और जो पसीने की बंदें गिरती हैं रेत में

ख़ुद ब ख़ुद एक आकृति उभर आती हैं

यह कलाकार के पसीने की आकृतियाँ हैं

जिसमें रेत ने अपने को खुला छोड़ रखा है

लगभग निर्वस्त्र होने की हद तक

यह रेत का आमंत्रण नहीं है

यह कूचियों का खेलना है

और रेत है कि अपनी असीम आनंद के साथ लेटी है

उत्साही कलाकारों की थाप तले!

Read More  Hindi Poem of Pratibha Saksena “  Kya lai hu”,”क्या लाई हूँ!” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

दोपहर की चढ़ती धूप तले

जहाँ देह थोड़ी हाँफने लगी है

और नेह के नाते डगमगाने लगे हैं

ये कलाकार हैं जो पिता की भूमिका में

नन्हें-नन्हें हाथों को

थोड़ी-थेाड़ी काया दे रहे हैं

और थेाड़ी-थोड़ी छाया भी!

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki