Hindi Poem of Subhadra Kumari Chauhan “Aradhna ”, “आराधना ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

आराधना -सुभद्रा कुमारी चौहान

Aradhna – Subhadra Kumari Chauhan

 

जब मैं आँगन में पहुँची,
पूजा का थाल सजाए।
शिव जी की तरह दिखे वे,
बैठे थे ध्यान लगाए॥

जिन चरणों के पूजन को,
यह हृदय विकल हो जाता।
मैं समझ न पाई, वह भी,
है किसका ध्यान लगाता?

मैं सन्मुख ही जा बैठी,
कुछ चिंतित सी घबराई।
यह किसके आराधक हैं,
मन में व्याकुलता छाई॥

मैं इन्हें पूजती निशि-दिन,
ये किसका ध्यान लगाते?
हे विधि! कैसी छलना है,
हैं कैसे दृश्य दिखाते??

टूटी समाधि इतने ही में,
नेत्र उन्होंने खोले।
लख मुझे सामने हँस कर
मीठे स्वर में वे बोले॥

Read More  Hindi Poem of Bashir Badra “ Gulo ki tarha hum ne zindagi ko is kadar jana” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

फल गई साधना मेरी,
तुम आईं आज यहाँ पर।
उनकी मंजुल-छाया में
भ्रम रहता भला कहाँ पर॥

अपनी भूलों पर मन यह
जाने कितना पछताया।
संकोच सहित चरणों पर,
जो कुछ था वही चढ़ाया॥

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.