Hindi Poem of Sumitranand Pant “Aaj Rehne Do yeh Grah-Kaaj ”, “आज रहने दो यह गृह-काज” Complete Poem for Class 10 and Class 12

आज रहने दो यह गृह-काज -सुमित्रानंदन पंत

Aaj Rehne Do yeh Grah-Kaaj – Sumitranand Pant

आज रहने दो यह गृह-काज,
प्राण! रहने दो यह गृह-काज!

आज जाने कैसी वातास,
छोड़ती सौरभ-श्लथ उच्छ्वास,
प्रिये लालस-सालस वातास,
जगा रोओं में सौ अभिलाष।

आज उर के स्तर-स्तर में, प्राण!
सजग सौ-सौ स्मृतियाँ सुकुमार,
दृगों में मधुर स्वप्न-संसार,
मर्म में मदिर-स्पृहा का भार!

शिथिल, स्वप्निल पंखड़ियाँ खोल,
आज अपलक कलिकाएँ बाल,
गूँजता भूला भौंरा डोल,
सुमुखि! उर के सुख से वाचाल!

आज चंचल-चंचल मन-प्राण,
आज रे शिथिल-शिथिल तन भार;
आज दो प्राणों का दिन-मान,
आज संसार नहीं संसार!

Read More  Hindi Poem of Dharamvir Bharti “Phagun ki sham”,”फागुन की शाम” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

आज क्या प्रिये, सुहाती लाज?
आज रहने दो सब गृह-काज!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki