Hindi Poem of Suryakant Tripathi “Nirala” “Bhar Dete Ho ”, “भर देते हो ” Complete Poem for Class 10 and Class 12

भर देते हो -सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

Bhar Dete Ho – Suryakant Tripathi “Nirala”

भर देते हो
बार-बार, प्रिय, करुणा की किरणों से
क्षुब्ध हृदय को पुलकित कर देते हो ।

मेरे अन्तर में आते हो, देव, निरन्तर,
कर जाते हो व्यथा-भार लघु
बार-बार कर-कंज बढ़ाकर;

अंधकार में मेरा रोदन
सिक्त धरा के अंचल को
करता है क्षण-क्षण-

कुसुम-कपोलों पर वे लोल शिशिर-कण
तुम किरणों से अश्रु पोंछ लेते हो,
नव प्रभात जीवन में भर देते हो ।

Read More  Hindi Poem of Anamika “Janam Le raha hai ek naya purush - 2“ , “जनम ले रहा है एक नया पुरुष-2 ” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Error 503. Service Unavailable

The server is temporarily unavailable. Please check back shortly. If this problem persists, please contact our Technical Support department.