विवश
Vivash
कविता का
कोई समय
नहीं होता
जैसे मन
या
नींद का!
धूप की
धुंधली दोस्ती
काम नहीं आती
अगर अंधेरा
अमावस का हो
और गुजरना
किसी जंगल से हो
दोस्तों की
पुरानी पहचान
जेब में पड़ी
सिकुड़ी रूमाल की तरह
पसीना पोंछने के
काम
तो आ सकती है।
मगर छतरी का
काम नहीं कर सकती
अजनबी शबर की
ठसा-ठस भरी
बस में
खड़े-खड़े सफर
करने की लाचारी
में
कोई बदलाव
नहीं कर सकती।
Read More Hindi Poem of Ashok Anjum “ Aansu”,”आँसू” Complete Poem for Class 9, Class 10 and Class 12
