Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Abhiman Accha nahi” , “अभिमान अच्छा नहीं” Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

अभिमान अच्छा नहीं

Abhiman Accha nahi

 

 

एक व्याकरण का पण्डित नाव में बैठा था| उसने मल्लाह से व्याकरण की बड़ी प्रशंसा की और फिर उससे पूछा – क्यों भाई, क्या तुमने व्याकरण पढ़ा है?

 

बेचारा मल्लाह व्याकरण क्या जाने! उसके लिए तो काला अक्षर भैंस बराबर था| उसने कहा – पण्डितजी हम नहीं जानते कि व्याकरण क्या होता है|

 

व्याकरण के पण्डित ने कहा – मुझे बड़ा अफसोस है कि तुमने अपनी अब तक की उम्र यों ही गंवा दी| मल्लाह को यह सुनकर बड़ा बुरा लगा, लेकिन वह कुछ बोला नहीं|

Read More  Motivational Story “Swami Vivekanand aur Sand ka takrav” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

 

संयोग की बात कि उसी समय बड़े जोर का तूफान आया| नाव ऊपर-नीचे होने लगी| मल्लाह ने पण्डितजी से पूछा – पण्डितजी महाराज, यह तो बताइए कि आपको तैरना आता है या नहीं?

 

उन्होंने कहा – नहीं तैरना तो मुझे नहीं आता|

 

मल्लाह ने कहा – महाराज तब तो आपकी सारी जिंदगी ही बर्बाद हो गई, क्योंकि नाव भंवर में पड़ गई है और डूबने वाली है| अपनी कला पर किसी को अभिमान नहीं करना चाहिए|

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu