Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Anupam balidan” , “अनुपम बलिदान” Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

अनुपम बलिदान

Anupam balidan

 

 

एक शिकारी था| वह बड़ा ही क्रूर और निर्दयी था| वह पक्षियों का हनन करके उन्हें खा जाता था| एक दिन की बात है कि उसके जाल में एक कबूतरी फंस गई| वह उसे लेकर चला तो बादल घिर आए| जोर की वर्षा होने लगी| पास ही पीपल का एक घना पेड़ था| शिकारी उस पेड़ के नीचे ठहर गया| संयोग से उस पीपल के कोटर में एक कबूतर रहता था| यह वही कबूतर था, जिसकी कबूतरी को उसने पकड़ लिया था| पत्नी के विरह में कबूतर बेहाल होकर विलाप कर रहा था| कबूतरी पति के प्रेम को देखकर गद्गद हो गई| उसे लगा, उसका जीवन धन्य हो गया है| उसने पति से कहा – मुझे इस शिकारी ने पकड़ लिया है, पर तुम मेरी चिंता मत करो| यह मेहमान हमारे घर आया है इसका ध्यान रखो|

Read More  Hindi Short Story, Moral Story “ Jangal ke dost”,”जंगल के दोस्त” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

शिकारी सर्दी के मारे कांप रहा था| कबूतर ने लकड़ियां इकट्ठी कीं और उसमें आग जलाई| आग जल जाने से शिकारी को बहुत आराम पहुंचा| शिकारी भूखा था, पर कबूतर के घर में अन्न का एक दाना भी नहीं था| कबूतर सोचने लगा कि क्या करे! सोचते-सोचते उसे एक उपाय सूझा| अपने शरीर से शिकारी की भूख शांत करने के लिए वह स्वयं आग में कूद पड़ा| यह देखकर कबूतरी को पति के त्याग से जहां संतोष हुआ, वहां उसके बिछोह से उसका हृदय दग्ध हो गया|

उधर शिकारी को काटो तो खून नहीं! जिन पक्षियों को मारकर वह खा जाता था, उन्हीं में से एक ने उसके साथ कितना बड़ा उपकार किया| सिर्फ उसकी भूख मिटाने के लिए अपने को बलिदान कर दिया| शिकारी को अपने दुष्कृत्य पर बड़ी ग्लानि हुई| उसकी आत्मा चीत्कार करने लगी| उसने झट जाल खोलकर कबूतरी को मुक्त कर दिया|

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Gandhari ka Shrap, Shri Krishan ka Shrap Sawikarna” , “गाँधारी का श्राप, श्रीकृष्ण का श्राप स्वीकारना” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

शिकारी के चंगुल से छूटकर जब कबूतरी बाहर आई, तो उसके मन में एक ही बात थी, जब उसका पति नहीं रहा तो वह जीकर क्या करेगी| उसके बाद उस पतिव्रता ने जो किया, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता| वह उड़ी और एक दम आग में कूद पड़ी| कहानी पुरानी है, पर उसकी चीख आज भी नहीं है| मनुष्य की सोई चेतना को जगाने के लिए वह आज भी बहुत-कुछ कहती है|

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu