Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Bhago Mat” , “भागो मत!” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

भागो मत!

Bhago Mat

 

 

स्वामी रामकृष्ण परमहंस के शरीर-त्याग के बाद उनके शिष्य स्वामी विवेकानंद तीर्थयात्रा के लिए निकले|

 

कई के दर्शन करते हुए वह काशी आए और विश्वनाथ के मंदिर में पहुंचे| अच्छी तरह से दर्शन करके बाहर आए तो देखते हैं कि कुछ बंदर इधर-से-उधर चक्कर लगा रहे हैं| स्वामीजी जैसे ही आगे बढ़े कि बंदर उनके पीछे पड़ गए|

 

उन दिनों स्वामीजी लंबा अंगरखा पहना करते थे और सिर पर साफा बांधते थे| विद्या प्रेमी होने के कारण उनकी जेबें पुस्तकों तथा कागजों से भरी रहती थीं| बंदरों को भ्रम हुआ कि उनके जेबों में खाने की चीजें हैं|

Read More  Hindi Short Story, Moral Story “Ghanti ki kimat”, ”घंटी की कीमत” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

अपने पीछे बंदरों को आते देखकर स्वामीजी डर गए और तेज चलने लगे| बंदर भी तेजी से पीछा करने लगे| स्वामीजी ने दौड़ना आरंभ किया| बंदर भी दौड़ने लगे|

 

स्वामीजी अब क्या करें? बंदर उन्हें छोड़ने को तैयार ही नहीं थे| स्वामीजी का बदन थर-थर कांपने लगा| वे पसीने से नहा गए| लोग तमाशा देख रहे थे, पर कोई भी उनकी सहायता नहीं कर रहा था|

 

तभी एक ओर से बड़े जोर की आवाज आई – भागो मत! ज्योंही ये शब्द स्वामीजी के कानों में पड़े, उन्हें बोध हुआ कि विपत्ति से डरकर जब हम भागते हैं तो वह और तेजी से हमारा पीछा करती है| अगर हिम्मत से उसका सामना करें तो वह मुंह छिपाकर भाग जाती है|

Read More  Motivational Story “Dene ka anand pane ke anand se bada hota hai” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

 

फिर क्या था! स्वामीजी निर्भीकता से खड़े हो गए, बंदर भी खड़े हो गए| थोड़ी देर खड़े रहकर वे लौट गए|

 

उस दिन से स्वामीजी के जीवन में नया मोड़ आ गया| उन्होंने समाज में जहां कहीं बुराई देखी उससे कतराए नहीं, हौसले से उसका मुकाबला किया|

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki