Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Bhoot kuch nahi” , “भूत कुछ नहीं” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

भूत कुछ नहीं

Bhoot kuch nahi

 

 

किसी बस्ती में एक बालक रहता था| वह बड़ा निडर था| घूमते-घूमते वह अक्सर बस्ती के बाहर नदी के किनारे चला जाता था और थोड़ी देर वहां रुककर लौट आता था| उसके बाबा उसे बहुत प्यार करते थे| उन्हें लगा कि किसी दिन वह नदी में गिर न जाए! इसलिए एक दिन उन्होंने अपने बेटे से कहा – बेटे, तुम अकेले नदी के किनारे मत जाया करो|

 

बालक ने पूछा – क्यों?

 

बाबा ने कहा – वहां भूत रहता है|

Read More  Motivational Story “Mandbudhi balak vidwan vardraj banker ubhra” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

 

भूत की बात सुनकर बालक के मन में इतना डर बैठ गया कि उसके लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया|

 

जरा-जरा-सी बात में भूत उसके सामने आ खड़ा होता!

 

बाबा यह देखकर बड़े हैरान हुए| उन्होंने स्वप्न में भी नहीं सोचा था कि बालक भूत की बात से इतना डर जाएगा! तब उन्होंने एक दिन बालक के हाथ में एक धागा बांध दिया और कहा – अब तुम्हें भूत से डरने की कोई जरूरत नहीं है| यह देखो, भगवान तुम्हारे साथ रहेंगे|

 

बालक खुश हो गया| वह फिर से बाहर घूमने लगा| एक दिन संयोग से उसके हाथ का धागा टूटकर कहीं गिर गया|

Read More  Hindi Panchtantra Short Story, Moral Story “Ekta me bal”, ”एकता में बल” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

बालक घबराया हुआ बाबा के पास आया और खाली कलाई बाबा को दिखाकर बोला – बाबा, भगवान चले गए! मैं अब क्या करूं?

 

तब बाबा ने उसको समझाकर कहा – बेटे, नदी के किनारे कोई भूत-वूत कुछ नहीं था और न धागे में भगवान थे| ये तो हमारे बनाए हुए थे| आदमी को डरना नहीं चाहिए| जिसका दिल मजबूत होता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता|

 

बालक को अब असली बात समझ में आ गई और वह आनंद से रहने लगा|

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu