Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Dharam Aur Dukandari” , “धर्म और दुकानदारी” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

धर्म और दुकानदारी

Dharam Aur Dukandari

 

 

एक दिन एक पण्डितजी कथा सुना रहे थे| बड़ी भीड़ इकट्ठी थी| मर्द, औरतें, बच्चे सब ध्यान से पण्डितजी की बातें सुन रहे थे|

 

पण्डितजी ने कहा – इस दुनिया में जितने प्राणी हैं, सबमें आत्मा है, सारे जीव एक-समान हैं|

 

भीड़ में एक लड़का और उसका बाप बैठा था| पण्डितजी की बात लड़के को बहुत पसंद आई और उसने उसे गांठ बांध ली| अगले दिन लड़का दुकान पर गया| थोड़ी देर में एक गाय आई और दुकान के सामने रखे अनाज को खाने लगी| लड़के ने उसे देखा तो उसको पण्डितजी की बात याद आ गई| उसने कहा – ठीक है, हममें और गाय में अंतर ही क्या है? यह खाती है तो खाए|

Read More  Ramayan Katha, Hindi Poranik Katha “Ram Sugriv Metrata”, ”  राम-सुग्रीव मैत्री” Hindi Dharmik Katha for Class 9, Class 10 and Other Classes

 

उसी समय उसका बाप आ गया| गाय को अनाज खाते और लड़के को चुपचाप बैठे देखकर उसका पारा चढ़ गया| उसने कहा – मुर्ख! देखता नहीं गाय नुकसान कर रही है?

 

लड़के ने कहा – पिताजी, कल आपने पण्डितजी से सुना था न, सब जीव एक समान हैं?

 

बाप ने उसको कसकर दो चांटे जमाए और बोला – अरे बुद्धू, बात सुनने की थी, दुकान चलाने की नहीं| अगर तुने आगे ऐसा किया तो दुकान का सफाया हो जाएगा|

 

बाप की बात सच थी| धर्म और व्यापार साथ नहीं चलते|

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Jab Bhikhari Bana Data Aur Raja Bana Yachak” , “जब भिखारी बना दाता और राजा बना याचक” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki