Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Dherya se punha such ki prapti” , “धैर्य से पुन: सुख की प्राप्ति” Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

धैर्य से पुन: सुख की प्राप्ति

Dherya se punha such ki prapti

 

 

एक बार युधिष्ठिर ने पितामह भीष्म ने पूछा, पितामह ! क्या आपने कोई ऐसा पुरुष देखा या सुना है, जो एक बार मरकर पुन: जी उठा हो?

 

भीष्म ने कहा, राजन ! पूर्वकाल में नैमिषारण्य में एक अद्भुत घटना घटी थी, उसे सुनो – एक बार एक ब्राह्मण का इकलौता पुत्र अल्पावस्था में ही मर गया था| रोते-बिलखते लोग उसे श्मशाम में ले गए| उनके रोने की आवाज सुनकर वहां एक गीध आया और कहने लगा, अब तुम लोग इस बालक को यहीं छोड़कर घर चले जाओ| सभी को अपनी आयु समाप्त होने पर कूच करना ही पड़ता है| यह श्मशान भूमि गीध और गीदड़ों से भरी है| इसमें चारों तरफ नरकंकाल दिखाई पड़ रहे हैं| तुम लोगों को यहां अधिक नहीं ठहरना चाहिए| प्राणियों की गति ऐसी ही है कि एक बार काल के मुंह में जाने पर कोई जीव नहीं लौटता| देखो, अब सूर्य भगवान अस्ताचल के अंचल में पहुंच चुके हैं, इसलिए इस बालक का मोह छोड़कर तुम अपने घर लौट जाओ|

 

गीध की बातें सुनकर वे लोग रोते-बिलखते चलने लगे| इतने में ही एक काले रंग का गीदड़ अपनी मांद में से निकला और वहां आकर कहने लगा, ‘मनुष्यों ! वास्तव में तुम बड़े स्नेहशून्य हो| अरे मूर्खो ! अभी तो सूर्यास्त भी नहीं हुआ| इतना डरते क्यों हो? कुछ तो स्नेह निबाहो| किसी शुभ घड़ी के प्रभाव से यह बालक कहीं जी उठे| तुम कैसे निर्दयी हो| तुमने पुत्र स्नेह को तिलांजलि दे दी है और इस नन्हे से बालक को भीषण श्मशान में यों ही पृथ्वी पर सुलाकर छोड़कर जाने को तैयार हो गए हो| देखो, पशु-पक्षियों को भी अपने बच्चों पर इतना कम स्नेह नहीं होता| यद्यपि उनका पालन-पोषण करने पर उन्हें इस लोक या परलोक में कोई फल नहीं मिलता|

Read More  Hindi Panchtantra Short Story, Moral Story “Sand aur gidad”, ”सांड और गीदड” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

गीदड़ की बातें सुनकर वे लोग शव के पास लौट आए| अब वह गीध कहने लगा, ‘अरे बुद्धिहीन मनुष्यों ! इस तुच्छ मंदमति गीदड़ की बातों में आकर तुम लौट कैसे आए| मुझे जन्म लिए आज एक हजार वर्ष से अधिक हो गया; किंतु मैंने कभी किसी पुरुष, स्त्री या नपुंसक को मरने के बाद यहां जीवित होते नहीं देखा| देखो इसकी मृत-देह निस्तेज और काष्ठ के समान निश्चेष्ट हो गई है| अब तुम्हारा स्नेह और श्रम तो व्यर्थ ही है| इससे कोई फल हाथ लगने वाला नहीं| मैं तुमसे अवश्य कुछ कठोर बातें कर रहा हूं, पर ये हेतु जनित हैं और मोक्ष धर्म से संबद्ध हैं| इसलिए मेरी बात मानकर तुम घर चले जाओ| किसी मरे हुए संबंधी को देखने पर और उसके कामों को याद करने पर तो मनुष्य का शोक दुगना हो जाता है|’

 

गीध की बातें सुनकर पुन: सब वहां से चलने लगे| उसी समय गीदड़ तुरंत उनके पास आया और बोला, ‘भैया ! देखो तो सही इस बालक का रंग सोने के समान चमक रहा है| एक दिन यह अपने पितरों को पिण्ड देगा, तुम गीध की बातों में आकर इसे क्यों छोड़े जाते हो? इसे छोड़कर जाने में तुम्हारे स्नेह, व्यथा और रोने-धोने में तो कोई कमी आएगी नहीं| हां, तुम्हारा संताप अवश्य बढ़ जाएगा| सुनते हैं भगवान श्रीराम ने शंबूक को मारकर ब्राह्मण के मरे बालक का पुन: जिला दिया था| एक बार राजर्षि श्वेत का बालक भी मर गया था, किंतु धर्मनिष्ठ श्वेत ने उसे पुन: जीवित कर लिया था| इसी प्रकार यहां भी कोई सिद्ध मुनि या देवता आ गए तो वे रोते देखकर तुम्हारे ऊपर कृपा करके इसे पुन: जिला सकते हैं|’

Read More  Hindi Short Story, Moral Story “Siyar aur Gadha”, ”सियार और गधा” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

गीदड़ के इस प्रकार कहने पर वे सब लोग फिर श्मशान में लौट आए और उस बालक का सिर गोद में रखकर रोने लगे| अब वह गीध उनके पास आया और कहने लगा, ‘अरे भाइयो ! यह तो धर्मराज की आज्ञा से सदा के लिए सो गया है| जो बड़े तपस्वी, धर्मात्मा और बुद्धिमान होते हैं, उन्हें भी मृत्यु के हाथ में पड़ना पड़ता है| अत: बार-बार लौटकर शोक का बोझ सिर पर लादने से कोई लाभ नहीं है| जो व्यक्ति एक बार जिस देह से नाता तोड़ लेता है, वह पुन: उस शरीर में नहीं आ सकता| अब यदि इसके लिए एक नहीं, सैकड़ों गीदड़ अपने शरीर का बलिदान कर दें तो भी यह बालक नहीं जी सकता| तुम्हारे आंसू बहाने, लंबे-लंबे श्वास लेने या गला फाड़कर रोने से इसे पुनर्जीवन नहीं मिल सकता|

 

गीध के ऐसा कहने पर वे लोग फिर घर की ओर चल पड़े| इसी समय गीदड़ फिर बोला, ‘अरे ! तुम्हें धिक्कार है| तुम इस गीध की बातों में आकर मूर्खों की तरह पुत्र स्नेह को तिलांजली देकर कैसे जा रहे हो| यह गीध तो महापापी है| मैं सच कह रहा हूं, मुझे अपने मन से तो यह बालक जीवित ही जान पड़ता है| देखो, तुम्हारी सुख की घड़ी समीप है| निश्चय रखो, तुम्हें अवश्य सुख मिलेगा|

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Rakshabandhan ki Kahani” , “रक्षाबंधन की कहानी” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

 

इस प्रकार गीध और गीदड़ दोनों उन्हें बार-बार अपनी बात कहकर समझाते थे| राजन ! गीध और गीदड़ दोनों ही भूखे थे| वे दोनों ही अपना-अपना काम बनाने पर तुले हुए थे| गीध को भय था कि रात हो जाने पर मुझे घोंसले में जाना पड़ेगा और इसका मांस सियार खाएगा| इधर गीदड़ सोचता कि दिन में गीध बाधक होगा या इसे लेकर उड़ जाएगा| इसलिए गीध तो यह कहता था कि अब सूर्यास्त हो गया और गीदड़ कहता था कि अभी अस्त नहीं हुआ| दोनों ही ज्ञान की बातें बनाने में कुशल थे| इसलिए उनकी बातों में आकर वे कभी घर की ओर चलते और कभी रुक जाते| कुशल गीध और गीदड़ ने अपना काम बनाने के लिए उन्हें चक्कर में डाल रखा था और वे शोकवश रोते हुए वहीं खड़े रहे| इतने में पार्वती जी की प्रेरणा से वहां भगवान शंकर प्रकट हुए| उन्होंने सबसे वर मांगने को कहा| तब सभी लोग अत्यंत विनीत भाव से दुखित होकर बोले, भगवान ! इस एकमात्र पुत्र के वियोग में हम बड़े दुखी हैं, अत: आप इसे पुन: जीवनदान देकर हमें मरने से बचाइए|’

 

उनकी प्रार्थना से प्रसन्न होकर भगवान ने उस बालक को पुन: जिला दिया और उसे सौ वर्ष की आयु दी| भगवान ने कृपा कर उस गीदड़ तथा गीध की भूख मिट जाने का वर दिया| वर पाकर सभी ने पुन: प्रभु को प्रणाम किया और कृतकृत्य होकर नगर की ओर चले गए|

 

राजन ! यदि कोई दृढ़ निश्चयी व्यक्ति धैर्यपूर्वक किसी कार्य के पीछे लगा रहे, उससे ऊबे नहीं, तो भगवत्कृपा से उसे सफलता मिल सकती है|

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki