Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Nashe ka Tamasha” , “नशे का तमाशा” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

नशे का तमाशा

Nashe ka Tamasha

 

 

एक आदमी बड़ा शराबी था| शाम होते ही वह शराब घर में पहुंच जाता और खूब शराब पीता| एक दिन उसने इतनी शराब पी कि चलते समय उसे पूरा होश न रहा| वह साथ में लालटेन लाया था| उसे उठाकर घर की ओर चल दिया| रास्ते में गहरा अंधेरा था| उसने लालटेन को इधर-उधर घुमाया और जब उसे रोशनी न मिली तो उसने जी भरकर उसे गलियां दीं| घर आकर उसने लालटेन को बाहर पटक दिया और घर के अंदर जाकर सो गया| सवेरे जैसे ही उठा तो देखता क्या है कि शराब घर का आदमी उसकी लालटेन लिए चला आ रहा है| उसे बड़ा अचरज हुआ कि वह लालटेन उसके हाथ में कैसे है|

Read More  Tenali Rama Hindi Story, Moral Story on “Tenali Ram aur bahurupiya rajguru”, ”बहुरूपिया राजगुरु” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

पास आकर वह बोला – महाशयजी, रात को आपने अच्छा तमाशा किया| अपनी लालटेन छोड़ आए और हमारा पिंजड़ा उठा लाए| लीजिए अपनी यह लालटेन और हमारा पिंजड़ा हमें दे दीजिए|

 

सुनकर उस आदमी को अपनी भूल मालूम हुई| नशे में वह लालटेन नहीं, पिंजड़ा उठा लाया था|

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki