Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Rupye Ki Kheti” , “रुपए की खेती” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

रुपए की खेती

Rupye Ki Kheti

 

 

किसी गांव में एक किसान रहता था| वह बड़ा ही भला और मेहनती था| उसके दो लड़के थे| वह दोनों को अच्छी सीख देता था| कहता था – जो बोओगे, वही काटोगे|

 

जब किसान बूढ़ा हुआ तो उसने अपने सारे रुपए और जमीन दोनों लड़कों में बांट दी| एक दिन किसान मर गया|

 

बड़ा लड़का चतुर था| उसने बाप के दिए पैसे से बढ़िया बीज खरीदा और खेत को खूब जोतकर बो दिया|

 

छोटा लड़का बहुत ही भोला था| उसे याद आया कि उसके पिता कहा करते थे – ‘जो बोओगे, सो काटोगे|’

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Samarpan ka Phal” , “समपर्ण का फल” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

 

उसने सोचा कि यदि वह रुपयों को बो देगा तो उनकी फसल उगेगी और अनाज की तरह उसका घर रुपयों से भर जाएगा|

 

यह सोचकर उसने सारे रुपए खेत में बो दिए|

 

बड़े भाई की खेती लहलहाने लगी, लेकिन छोटे भाई के खेत में अंकुर भी नहीं फूटा|

 

काफी दिन बीत गए तो छोटे भाई को हैरानी होने लगी| मारे परेशानी के वह बहुत ही दुबला हो गया| एक दिन बड़े भाई ने उससे दुबले होने का कारण पूछा तो उसने सारी बातें बता दी|

 

सुनकर बड़ा भाई उसके भोलेपन पर बहुत हंसा| उसने कहा – पिताजी जो कहते थे उसका मतलब यह था कि दूसरों के साथ हमेशा भलाई करो| बदले में तुम्हें भी भलाई मिलेगी|

Read More  Motivational Story “Maa ki Mamta”,”माँ की ममता ” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

 

वह छोटे भाई को साथ लेकर उसके खेत में गया और रुपए ढूंढ़कर निकलवाए, उनसे बीज खरीदवाया और खेती कराई|

 

जब बढ़िया फसल आई तो भोले भाई ने समझा कि खेत में अनाज ही उगता है| रुपए की फसल तो तिजोरी में होती है|

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki