Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Sada nahi darte” , “सदा नहीं डरते” Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

सदा नहीं डरते

Sada nahi darte

 

 

किसी नगर में एक सेठ रहा करता था| वह बड़ा ही उदार और परोपकारी था| उसके दरवाजे पर जो भी आता था, वह उसे खाली हाथ नहीं जाने देता था और दिल खोलकर उसकी मदद करता था|

 

एक दिन उसके यहां एक आदमी आया उसके हाथ में एक पर्चा था, जिसे वह बेचना चाहता था| उसके पर्चे पर लिखा था – ‘सदा न रहे!’

 

इस परचे को कौन खरीदता, लेकिन सेठ ने उसे तत्काल ले लिया और अपनी पगड़ी के एक छोर में बांध लिया| नगर के कुछ लोग सेठ से ईर्ष्या करते थे| उन्होंने एक दिन राजा के पास जाकर उसकी शिकायत की जिससे राजा ने सेठ को पकड़वाकर जेल में डलवा दिया| जेल में काफी दिन निकल गए| सेठ बहुत दुखी था| क्या करे, उसकी समझ में कुछ नहीं आता था|

Read More  Motivational Story “Futa ghada”,”फूटा घड़ा” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

 

एक दिन अकस्मात् सेठ का हाथ पगड़ी की गांठ पर पड़ गया| उसने गांठ को खोलकर पर्चा निकाला और पर्चा पढ़ा| पढ़ते ही उसकी आंखें खुल गईं| उसने मन-ही-मन कहा-‘अरे, तो दुख किस बात का! जब सुख के दिन सदा न रहे तो दुख के दिन भी सदा न रहेंगे|’

 

इस विचार के आते ही वह जोर से हंस पड़ा और बहुत देर तक हंसता रहा| जब चौकीदार ने उसकी हंसी सुनी तो उसे लगा, सेठ मारे दुख के पागल हो गया है| उसने राजा को खबर दी| राजा आया और उसने सेठ से पूछा – क्या बात है?

Read More  Munshi Premchand Hindi Story, Moral Story on “Karmbhumi”, ”कर्मभूमि” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

सेठ ने राजा को सारी बात बता दी| उसने कहा – राजन आदमी दुखी क्यों होता है? सुख-दुख के दिन तो सदा बदलते रहते हैं| सुख और दुख तो जीवन के दो पहलू हैं| यदि आज सुख है तो हो सकता है कि कल हमें दुख का मुंह भी देखना पड़े|

 

यह सुनकर राजा को बोध हो गया| उसने सेठ को जेल से निकलवाकर उसके घर भिजवा दिया| सेठ आनंद से रहने लगा, क्योंकि उसे ज्ञात हो गया था कि सुख के साथ-साथ दुख के दिन भी सदा नहीं रहते

Read More  Munshi Premchand Hindi Story, Moral Story on “Kashmiri Seb”, ”कश्मीरी सेब” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki