Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Sahansheelta” , “सहनशीलता” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

सहनशीलता

Sahansheelta

 

 

महाराष्ट्र में एक बहुत बड़े संत हुए हैं| उनका नाम था एकनाथ| वह सबसे प्रेम करते थे| कभी गुस्सा नहीं होते थे| एक दिन वह पूजा कर रहे थे कि एक आदमी उनकी गोद में आ बैठा| एकनाथ से प्रसन्न होकर कहा – वाह! तुम्हारे प्रेम से मुझे बहुत ही आनंद मिला है|

 

इसके बाद एकनाथ जब दोपहर का भोजन करने बैठे तो एक थाली उस आदमी के लिए भी परोसी गई| एकनाथ की पत्नी जैसे ही उसके पास आई कि वह उठकर उनकी पीठ पर सवार हो गया|

 

एकनाथ ने बड़े प्यार से अपनी पत्नी से कहा – देखना कहीं वह भाई तुम्हारी पीठ पर से नीचे न गिर जाए!

 

पत्नी बोली — नहीं, आप चिंता न करें| मुझे अपने बेटे को पीठ पर लादे रहने का बड़ा अभ्यास हो गया है|

 

वह आदमी लज्जित होकर एकनाथ के चरणों में गिर पड़ा| बोला – महाराज आप मुझे क्षमा करें| मुझसे एक आदमी ने कहा था कि अगर तुम एकनाथ को गुस्सा दिलाओगे तो हम तुम्हें सौ रुपए देंगे| इसलिए मैंने ऐसा किया| मुझे बड़ा दुख है|

Read More  Tenali Rama Hindi Story, Moral Story on “Nai ki uch niyukti”, ”नाई की उच्च नियुक्त” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

एकनाथ ने प्यार से उसे उठाकर कहा – छोड़ो उस बात को| आओ, हम खाना शुरू करें|

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki