Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Shanti Ka Marg” , “शांति का मार्ग” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

शांति का मार्ग

Shanti Ka Marg

 

 

एक व्यापारी था| उसने व्यापार में खूब कमाई की| बड़े-बड़े मकान बनाए, नौकर-चाकर रखे, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उसके दिन फिर गए| व्यापार में घाटा आया और वह एक-एक पैसे के लिए मोहताज हो गया| जब उसकी परेशानी सहन से बाहर हो गई, तब वह एक साधु के पास गया और रोते हुए बोला – महाराज, मुझे कोई रास्ता बताइए, जिससे मुझे शांति मिले|

 

साधु ने पूछा – तुम्हारा सब कुछ चला गया?

 

व्यापारी ने कहा – जी हां|

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “ Vishvas ho to bhagwan sada sameep hai” , “विश्वास हो तो भगवान सदा समीप हैं” Complete Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

 

साधु बोले – तुम्हारा था तो उसे तुम्हारे पास रहना चाहिए था! वह चला कैसे गया?

 

व्यापारी चुप हो गया|

 

जन्म के समय तुम अपने साथ कितना धन लाए थे?

 

स्वामीजी, जन्म के समय तो सब खाली हाथ आते हैं|

 

साधु बोले – ठीक है, अब यह बताओ कि मरते समय अपने साथ कितना ले जाना चाहते हो?

 

मरते समय साथ कौन ले जाता है, जो मैं ले जाऊंगा|

 

साधु बोले – जब तुम खाली हाथ आए थे और खाली हाथ जाओगे तो फिर चिंता किस बात की करते हो?

Read More  Motivational Story “Nakaratmak se bachne ke upay”,”नकारात्मकता से बचने के उपाय” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

 

व्यापारी ने कहा – महाराज, जब तक मौत नहीं आती, तब तक मेरी और मेरे घर वालों की गुजर-बसर कैसे होगी?

 

साधु हंस पड़े – जो धन के भरोसे रहेगा, उसका यही हाल होगा| तुम्हारे हाथ-पैर तो हैं, उन्हें काम में लाओ| पुरुषार्थ सबसे बड़ा धन है| ईश्वर पर भरोसा रखो| शांति का यही एक मात्र रास्ता है| व्यापारी की आंखें खुल गईं| उसका मन शांत हो गया| जाने कितने वर्षों के बाद पहली बार रात को उसे चैन की नींद आई और उसके शेष वर्ष बड़े आनंद में बीते|

Read More  Munshi Premchand Hindi Story, Moral Story on “Tabutsaj”, ”ताबूतसाज” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu