Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Tyag Aur Lobh” , “त्याग और लोभ” Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

त्याग और लोभ

Tyag Aur Lobh

 

 

किसी नगर में एक सेठ रहता था| उसके पास बहुत धन था| उसकी तिजोरियां हमेशा मोहरों से भरी रहती थीं, लेकिन उसका लोभ कम नहीं होता था| जैसे-जैसे धन बढ़ता जाता था, उसकी लालसा और भी बढ़ती जाती थी|

 

सेठ बहुत ही कंजूस था| कभी किसी को एक कौड़ी भी नहीं दे सकता था| अगर कोई उसके दरवाजे पर आकर हाथ फैलाता तो वह उसे दुत्कार देता|

 

संयोग की बात कि एक दिन उसके यहां एक साधु आया| उसे देखकर अचानक सेठ को जाने क्या हुआ कि उसने एक पैसा उसकी झोली में डाल दिया| साधु चला गया|

Read More  Munshi Premchand Hindi Story, Moral Story on “Koshula”, ”कोलूशा” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

लेकिन सेठ ने आश्चर्य का ठिकाना न रहा, जब उसने देखा कि शाम को उसे एक मोहर प्राप्त हो गई है| पैसे के बदले में मोहर! वाह! मारे खुशी के वह कूदने लगा, परंतु थोड़ी ही देर में उसकी सारी खुशी काफूर हो गई उसके भीतर कोई कह रहा था – ‘ओ मुर्ख! तूने साधु को पैसा ही क्यों दिया? यदि एक मोहर दी होती तो तू न जाने कितना मालामाल हो जाता!’

 

इस विचार के आते ही सेठ ने अपने को धिक्कारा| हां सचमुच उसने मूर्खता की अब वह साधु के आने की बाट जोहने लगा, पर उसे अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी अगले दिन ही वह साधु फिर आ गया|

Read More  Motivational Story “Mahatma Gandhi aur Vinoba Bhave se juda prerak prashan” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

 

साधु को देखते ही सेठ ने झट अपनी तिजोरी से एक मोहर निकाली और साधु की झोली में डाल दी| मोहर लेकर साधु चला गया तो सेठ के लिए एक-एक पल एक-एक युग के समान हो गया| वह चाहता था कि कैसे भी शाम हो जाए|

 

पर शाम तो हुई और रात भी हो गई, लेकिन उसकी इच्छा पूरी नहीं हुई| मोहरें मिलना तो दूर, हाथ में आई मोहर भी निकल गई| वह सिर धुनने लगा| तभी आकाशवाणी हुई – ‘सेठ याद रख, त्याग फलता है, लोभ छलता है|’

Read More  Munshi Premchand Hindi Story, Moral Story on “Meri pehli rachna”, ”मेरी पहली रचना” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki