Indian Geography Notes on “Country borders with India” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

देश की सीमाएँ

Country borders with India

देश की सीमाएँ प्राकृतिक एवं मानव निर्मित दोनों प्रकार की है। भारत की स्थलीय सीमाएं उत्तर में तजाकिस्तान, चीन व नेपाल, उत्तर पश्चिम में अफ़ग़ानिस्तान, पश्चिम में पाकिस्तान, पूर्व में बांग्लादेश एवं म्यांमार तथा उत्तर-पूर्व में भूटान से मिलती है। पश्चिम में पाकिस्तान और पूर्व में बांग्लादेश के साथ भारत की सीमाएं कृत्रिम अथवा मानव निर्मित हैं जबकि अन्य 6 देशों – अफ़ग़ानिस्तान, तजाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान तथा म्यांमार के साथ भारत की सीमाएं प्राकृतिक हैं। ये प्राकृतिक सीमाएं सामान्यतः ऊंची पर्वत शृंखलाओं के रूप में है। उत्तर में हिमालय पर्वत हमारी सीमा बनाता है। इसकी मुस्ताघ, अगोल, कुनलुन तथा काराकोरम श्रेणियाँ जम्मू कश्मीर की सीमा पर है। यहाँ पर एशिया के चार प्रमुख देशों:

  1. चीन 2. भारत 3. अफ़ग़ानिस्तान 4. पाकिस्तान की सीमा आकार मिलती है।
Read More  Indian Geography Notes on “Giant ground of North India” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

भारत के पूर्व की ओर उच्च हिमालय का भाग है जो भारत तथा चीन के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा का कार्य करता है। इसे मैकमोहन रेखा के नाम से जाना जाता है। भारत के सुदूर उत्तरी पूर्वी कोने पर उत्तरी-पूर्वी त्रिसन्धि है जहाँ पर भारत, चीन तथा म्यांमार की सीमाएँ आपस में मिलती है। पाकिस्तान एवं भारत की सीमा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य हैं – जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान तथा गुजरात; जबकि अफ़ग़ानिस्तान की सीमा मात्र जम्मू कश्मीर राज्य को स्पर्श करती है। भारत एवं चीन की सीमा से सटे राज्य हैं – जम्मू कश्मीर राज्य को स्पर्श करती है। भारत एवं चीन की सीमा से सटे राज्य हैं – जम्मू-कश्मीर राज्य को स्पर्श करती है। भारत एवं चीन की सीमा से सटे राज्य हैं – जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर तथा मिजोरम की सीमाएँ उत्तर-पूर्व में स्थित म्यांमार को स्पर्श करती हैं। बांग्लादेश एवं भारत की सीमा से लगे भारतीय राज्य हैं – मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय तथा पश्चिम बंगाल।

वर्तमान में भारत के 9 राज्यों व 5 केन्द्रशासित प्रदेशों की सीमाएँ समुद्री तटरेखा से लगे हैं। ये राज्य हैं – कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल। केन्द्रशासित प्रदेशों में पुदुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की सीमाएं भी समुद्र से लगती है। भारत की सबसे लम्बी सीमा स्थलीय सीमा चीन के साथ लगती है जबकि सबसे छोटी स्थलीय सीमा भूटान के साथ संलग्न है। इस प्रकार भारत की स्थिति काफ़ी महत्त्वपूर्ण है एवं हिमालय पर्वतमाला तथा हिन्द महासागर के शीर्ष पर भारत की केन्द्रीय स्थिति है। भारत के निकटतम पड़ोसी देश हैं – पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, चीन, नेपाल, म्यांमार तथा बांग्लादेश। पाक जलसन्धि द्वारा अलग हुआ श्रीलंका भी हिन्द महासागर में स्थित पड़ोस देश है। भूटान जैसा पड़ोसी देश एक विशेष सन्धि द्वारा भारत पर निर्भर करता है एवं इसकी प्रतिरक्षा, विकास आदि कार्यों का उत्तरदायित्व भारत पर है। समुद्र पार भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी श्रीलंका है, जिसे पाक जलडमरूमध्य भारत से पृथक करता है। इसी प्रकार भारत का दूसरा सबसे निकटतम पड़ोसी देश इंडोनेशिया है। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप को ग्रेट चैनल पृथक करता है। मालदीव भारत का एक अन्य पड़ोसी देश है जो लक्षद्वीप के दक्षिण में स्थित है।

Read More  Indian Geography Notes on “Himalayan climate”, “हिमालय की जलवायु” Geography notes in Hindi for class 9, Class 10, Class 12 and Graduation Classes

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki