Motivational Story “Ishwar jo kare so accha”,”ईश्वर जो करें सो अच्छा” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

ईश्वर जो करें सो अच्छा

Ishwar jo kare so accha

एक बार बादशाह सलामत के हाथ की ऊँगली बुरी तरह घायल हो गई| अकबर को व्याकुल देख उन्हें ढांढस बंधाने हेतु बीरबल बोले, ‘भगवान जो करता है, अच्छा ही करता है|’

इसे सुनकर अकबर को बड़ा गुस्सा आया | उन्होंने फ़ौरन बीरबल को चार दिन के लिए कारागार में डलवा दिया | दूसरे दिन वे शिकार खेलने गए | अकेले होने के कारण उनका शिकार में मन नहीं लगा और रास्ता भटककर वे जंगलियों की बस्ती में जा पहुंचे | जंगलियों ने उन्हें पकड़ लिया और बलि चढाने की तैयारी करने लगे |

ऐसे में बादशाह को बीरबल की कमी बहुत खली | वे समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करूँ ! तभी जंगलियों के पुजारी की नजर अकबर की घायल ऊँगली पर पड़ी तो वह बोला, “इसे छोड़ दो | इसकी बलि नहीं दी जा सकती | ये खंडित हैं |”

Read More  Hindi Short Story, Moral Story “  Karj se ache khajur”, ”कर्ज से अच्छे खजूर” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

अकबर को छोड़ दिया गया| जान बचाकर वे अपनी राजधानी आए और सोचने लगे की बीरबल ने सही कहा था| अगर आज यह कटी ऊँगली न होती तो मैं तो बलि चढ़ गया होता|

उन्होंने महल में आते ही बीरबल को रिहा करवाया और बोले, “तुमने ठीक कहा था बीरबल| ईश्वर जो करता है अच्छा ही करता है |’

“क्या बात है जहाँपनाह ! कल तो आपने मेरी इसी बात से नाराज होकर मुझे कारावास में डलवा दिया था और आज आप ही इस बात को उचित ठहरा रहे है, आखिर बात क्या है ?”

Read More  Hindi Short Story, Moral Story “  Minavi ban gai magarmach”, ”मिनावी बन गई मगरमच्छ” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

“कल तक हमें इस कथन की सच्चाई पर संदेह था, किन्तु आज विश्वास हो गया है की ईश्वर जो करता है, अच्छा ही करता है |”

मैं कुछ समझ नहीं जहाँपनाह – बीरबल बोले

बादशाह ने बीरबल को पूरी घटना बताई | फिर कहा, “अगर ऊँगली घायल न हुई होती तो आज अकबर मारा जाता, परन्तु एक बात बताओ कि मैंने तुम्हें कारागार में डाला, इसमें तुम्हारा क्या भला हुआ ?”

“जहाँपनाह ! यदि आप मुझे कारागार में न डलवाते तो मैं भी आपके साथ शिकार पर जाता | जाहिर है हम दोनों ही जनगलियों द्वारा पकड़े जाते | तब, आपको तो वह खंडित कहकर छोड़ देते, मगर मैं सही सलामत था, इसलिए मेरी बलि चढ़ा देते| ईश्वर ने मुझे कारागार में डलवाकर अच्छा ही तो किया |” बीरबल का उत्तर जानकर बादशाह बेहद खुश हुए।

Read More  Hindi Short Story, Moral Story “ Sajjan aur durjan”, ”सज्जन और दुर्जन” Hindi Motivational Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

दोस्तों ईश्वर जो करता है हमारे लिए अच्छा ही होता है लेकिन हम जाने अनजाने में चीज़ों को गलत सोच लेते हैं। अगर आपके साथ कुछ बुरा हुआ है तो भी इसमें कहीं ना कहीं आपका भला ही है।

दोस्तों इस रोचक कहानी को अपने फेसबुक और ट्विटर पर जरूर शेयर करें। शेयर करने के लिए कहानी के नीचे शेयर करने का बटन मौजूद है, आप उनपे क्लिक करके आसानी से शेयर कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu