Tenali Rama Hindi Story, Moral Story on “Tenali Ram Pap ka Prayshchit”, ”पाप का प्रायश्चित” Hindi Short Story for Primary Class, Class 9, Class 10 and Class 12

पाप का प्रायश्चित
Tenali Ram Pap ka Prayshchit

तेनाली राम ने जिस कुत्ते की दुम सीधी कर दी थी, वह बेचारा कमजोरी की वजह से एक-दो दिन में मर गया। उसके बाद अचानक तेनाली राम को जोरों का बुखार आ गया।
एक पंडित ने घोषणा कर दी कि तेनाली राम को अपने पाप का प्रायश्चित करना पड़ेगा नहीं तो उन्हें इस रोग से छुटकारा नहीं मिल पाएगा।

तेनाली राम ने पंडित से इस पूजा में आने वाले खर्च के बारे में पूछा। पंडित जी ने उन्हें सौ स्वर्ण मुद्राओं का खर्च बताया।

Read More  Hindi Short Story and Hindi Moral Story on “Bhavna ka Samman” , “भावना का सम्मान” Hindi Prernadayak Story for Class 9, Class 10 and Class 12.

“लेकिन इतनी स्वर्ण मुद्राएं मैं कहां से लाऊंगा?”, तेनाली राम ने पंडित जी से पूछा।

पंडित जी ने कहा, “तुम्हारे पास जो घोड़ा है, उसे बेचने से जो रकम मिले वह तुम मुझे दे देना।”

तेनाली राम ने शर्त स्वीकार कर ली। पंडित जी ने पूजा पाठ करके तेनाली राम के ठीक होने की प्रार्थना की। कुछ दिनों में तेनाली राम बिल्कुल स्वस्थ हो गए।

लेकिन वह जानते था कि वह प्रार्थना के असर से ठीक नहीं हुए हैं, बल्कि दवा के असर से ठीक हुए हैं।

तेनाली राम पंडित जी को साथ लेकर बाजार गए। उनके एक हाथ में घोड़े की लगाम थी और दूसरे में एक टोकरी।

Read More  Motivational Story “Mochi ka lalach”,”मोची का लालच” Hindi Motivational Story for, Primary Class, Class 10 and Class 12

उन्होंने बाजार में घोड़े की कीमत एक आना बताई और कहा, “जो भी इस घोड़े को खरीदना चाहता है, उसे यह टोकरी भी लेनी पड़ेगी, जिसका मूल्य है एक सौ स्वर्ण मुद्राएं।”

इस कीमत पर वे दोनों चीजें एक आदमी ने झट से खरीद लीं। तेनाली राम ने पंडित जी की हथेली पर एक आना रख दिया, जो घोड़े की कीमत के रूप में उसे मिला था। एक सौ स्वर्ण मुद्राएं उन्होंने अपनी जेब में डाल ली और चलते बने।

पंडित जी कभी अपनी हथेली पर पड़े सिक्के को तो कभी जाते हुए तेनाली राम को देख रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

shiojitu shiojitu shiojitu apk slot shiojitu shiojitu shiojitu shiojitu kingbokep botakhoki botakhoki botakhoki botakhoki